ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मंगलवार को बिहार में बारिश आफत बनकर बरसी। यहां आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कई मवेशियों के भी मरने की भी खबर है।
दरअसल, मंगलवार की दोपहर बाद कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इस दौरान अलग-अलग जिलों से जान और माल की क्षति की घटनाएं भी सामने आईं। जिनमें 17 लोगों की मौत की खबर के साथ ही 5 लोगों के झुलसने की भी सूचनाएं सामने आई हैं।

