पेड़ से झूलता मिला पूर्व मंत्री के नौकर का कंकाल, फैली सनसनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में उस समय सनसनी फैल गई, जब  अरावली की पहाड़ियों में अंखिर इलाके के जंगलों में एक पेड़ से लटके नर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में उस समय सनसनी फैल गई, जब  अरावली की पहाड़ियों में अंखिर इलाके के जंगलों में एक पेड़ से लटके नर कंकाल मिला। वहीं कंकाल मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया।  जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने नर कंकाल को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

Crime

पुलिस का कहना है कि,यह् नर कंकाल रस्सी से बंधा हुआ पेड़ में लटका मिला है और  ये करीब दो-ढाई महीने पुराना लग रहा है। मौके से मिले एक मोबाइल और कपड़ों से उसकी पहचान 22 वर्षीय दीपू सेन के रूप में हुई, जो हाल फिलहाल पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप के यहां पर नौकर था। जिसके बारे में उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया और उन्होंने भी इसकी पहचान कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *