ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुछ दिन पहले ही जालंधर से पुलिस ने तीन कश्मीरी नौजवानों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद नौजवानों से कुछ अहम सुराग प्राप्त हुए पर ये खौफनाक मामला यही नहीं थमा जांलधर से ही एक और ताजा मामला सामने आया है।
जहां पर पुलिस ने एक नौजवान को गिरफ्तार किया है जिसके तार उन्ही तीन गिरफ्तार किए गए कश्मीरी नौजवानों के साथ जुड़े हुए है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने शक के आधार पर एक पीजी में रहने वाले 6 नौजवानों को गिरफ्तार किया है।
जिसके बाद सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए नौजवानों में से एक नौजवान सीटी इंस्टीट्यूट में पकड़े गए तीन आतंकवादियों में से एक का रूम पार्टनर था। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

