ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सरदारों ने दुनिया में हर क्षेत्र में झंड़े लहराए है। ऐसी ही कहानी अर्जेंटीना में रहने वाले सरदार सिमरपाल सिंह की है।
अमृतसर में सिमरपाल को अर्जेंटीना का पीनट्स किंग कहा जाता है। उनकी कंपनी सिंगापुर आधारित ओलम इंटरनेशनल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुंगफली एक्सपोर्टर है।
हज़ारा हेक्टेयर खेतों में मालिक सिमरपाल मुंगफली, सोया, मक्का और चावल की खेती करता है तो पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट करता है।
सिमरपाल ने बताया कि अर्जेटीना में बड़े पैमाने पर खेती करने का काम खतरे से कम नहीं था। फिर भी उन्होने भारी रकम देकर खेती के लिए 40 एकड़ ज़मीन खरीद ली।
खरीदी हुआ ज़मीन पर कई तरह की खेती करने लगे। हैरानी की बात यह है कि आज सिमरपाल सिंह 12 हज़ार हेक्टर में जमीन पर मुंगफली की खेती कर रहे हैं।
जब उनको अर्जेटीना में लोग पीनट्स किंग कह कर बुलाते है, तो उनको शर्म आ जाती है। अर्जेटीना में लोग उनकी पग की फैन है, लोग यहां तक बोलते है कि पगड़ी पहनने वाला अमीर और शाही परिवार से होता है।
फिलहाल उनका ये भी कहना है कि वो आज जिस ऊंचाईयों पर है उनसे के बारे में उन्होने सोचा नहीं था।






