ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश विदेश में सिखों के दस्तारों के साथ हो रही बेअदबी के मामले लगातार सामने आया रहे है और सरकार इस पर बिल्कूल भी ध्यान नहीं दे रही है। ऐसा ही मामला तुर्की से सामने आया है जहां पर विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के प्रबंधकों ने सिख नौजवान को इसलिए बाहर निकाल दिया गया क्योकि उसने दस्तार पहनी हुई थी।
गौरतलब है कि सिखों की दस्तार के साथ धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई है और हर जगह उनकी दस्तार के साथ बेअदबी की जा रही है और साथ ही उनकी धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाया जा रहा है। तुर्की में भी नौजवान ने दस्तार पहनी हुई थी और उसको कुश्ती टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
वहीं इस मामले पर शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने रोष जताते हुए कहा है कि ये बहुत ही निंदनीय घटना है। साथ ही उन्होने ये भी कहा है कि हर खेल में सिख दस्तार पहनते है और उस युवक को इसलिए बाहर निकाल दिया था उसने दस्तार पहनी हुई थी। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि हर जगह सिख नौजवान अपने बुलंदियों के झंडे लहरा रहे है और सिख नौजवान जशकवर गिल को कुश्ती टूर्नामेंट में जानबुझ कर रोका गया है।


