पंजाब की किरण बाला बनी आमना बीबी, पाकिस्तान जाकर इस्लाम धर्म किया कबूल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खालसा सिरजना के मौके पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं में होशियारपुर की किरण बाला भी थी | लेकिन किरण बाला ने वहां जाकर इस्लाम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खालसा सिरजना के मौके पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं में होशियारपुर की किरण बाला भी थी | लेकिन किरण बाला ने वहां जाकर इस्लाम कबूल कर लिया है | वो अब किरन बाला से आमना बीबी बन चुकी है और उसने पाकिस्तान के एक युवक से निकाह भी करवा लिया है | जी हां ये किरन के ससुर तरसेम सिंह ने बताया है | उनके मुताबिक किरण ने खुद फोन कर उन्हें ये जानकारी दी है | तरसेम सिंह को आशंका है की उनकी बहु को ISI ने बरगलाकर यह काम करवाया है |

Amna

तरसेम सिंह अब बहु को घर लाने के लिए प्रधान मंत्री, विदेश मंत्रालय के साथ साथ पंजाब के मुख्यमंत्री से गुहार लगा रहे है
| ताकि उनकी बहु वापिस भारत आए और अपने बच्चों से मिले | किरण होशियारपुर के गढ़शंकर की रहने वाली है | होशियारपुर के गांव गढ़शकर की रहने वाली किरण बाला 12 अप्रैल को सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल होकर अटारी से विशेष रेल गाड़ी से श्री पंजा साहब गई थी और 16 अप्रैल को जत्थे से अलग हुई थी | 21 अप्रैल को पाकिस्तान गया जत्था तो वापिस आ रहा है | लेकिन इस्लाम कबूल कर चुकी किरण का कुछ पता नहीं है |

पंजाब की किरण बाला बनी आमना बीबी

पाकिस्तान जाकर इस्लाम धर्म किया कबूल

12 अप्रैल को सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में गई थी पाकिस्तान

परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Watch Video

https://youtu.be/VR7KvMqKNB8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *