Sikh Devotees Return: बैसाखी पर पाकिस्तान गए सिख तीर्थयात्रियों लौटे भारत, श्रद्धालुओं ने दोनों देशों की सरकारों का जताया आभार 

Sikh Devotees Return From Pakistan: बैसाखी के शुभ अवसर पर पाकिस्तान गया तीर्थयात्री  का जत्था आज वापिस आ गया है। इस समूह में कुल 2238…

Sikh Devotees Return: बैसाखी पर पाकिस्तान गए सिख तीर्थयात्रियों लौटे भारत, श्रद्धालुओं ने दोनों देशों की सरकारों का जताया आभार 

Sikh Devotees Return From Pakistan:

बैसाखी के शुभ अवसर पर पाकिस्तान गया तीर्थयात्री  का जत्था आज वापिस आ गया है। इस समूह में कुल 2238 तीर्थयात्री शामिल थे, जो इन धार्मिक त्योहारों को मनाने के लिए पाकिस्तान रवाना हुए थे। पाकिस्तान से लौटे तीर्थयात्रियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्हें वहाँ किसी भी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने उनके लिए बहुत अच्छी व्यवस्थाएँ और सुविधाएँ उपलब्ध कराईं।

तीर्थयात्रियों ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान में स्थित पवित्र सिख तीर्थस्थलों—जैसे श्री ननकाना साहिब, श्री पंजा साहिब, श्री डेरा साहिब और श्री करतारपुर साहिब—के साथ-साथ अन्य गुरुद्वारों में भी मत्था टेका। उन्होंने कहा कि वहाँ जाकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और प्रसन्नता का अनुभव हुआ। इस अवसर पर, श्रद्धालुओं ने भारत और पाकिस्तान—दोनों देशों की सरकारों का आभार व्यक्त किया और अपील की कि इन गलियारों को और अधिक खोला जाए, ताकि भविष्य में भी श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन करने का अवसर मिल सके।

अन्य ख़बरें जानें-

PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से, जानिए दोनों के संभावित प्लेइंग 11

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *