ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा में पंजाबी सिखो को एक बड़ी राहत मिली है। बता दें कि कैनेडा के एलबर्टा राज्य में सिखो को हैल्मेट पहनने से छूट मिल गई है।
जिसके चलते अब कैनेडा में रहने वाले सिख दो पहिया वाहन को दस्तार पहन कर चला सकते है। कैनेडा सरकार का एसजीपीसी के प्रधान प्रो किरपाल सिंह बडूंगर ने इस आदेश की प्रंशसा की है।
एसजीपीसी के प्रधान ने कहा कि दस्तार सिखों के लिए गौरव औऱ धार्मिक चिन्ह है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि दस्तार सिखों के सिर की सुरक्षा करती है।
जिस कारण सिख व्यक्ति को हैल्मेट पहने की जरूरत नहीं होती है। गौरतलब है कि कैनेडा के सिखों को हैल्मेट ना पहने की आजादी धार्मिक चिन्हों के कारण मिली है। सिखों को हैल्मेट ना पहने के आदेश अल्बर्टा ट्रांसपोर्ट मंत्री ने दिए है।



