ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
साउथ दिल्ली के सफदरजंग थाना इलाके में मुँह पर सिगरेट का धुआं छोड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ा की कार सवार ने विरोध करने वाले युवक को रोड रेज में अपनी गाड़ी से कुचल दिया। दो दिन जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद उस युवक ने आज तड़के दम तोड़ दिया। इस हादसे में मृतक का साथी घायल है।
* मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ने पर विवाद
* विरोध करने पर हुआ युवक का मर्डर
* इलाज के दौरान ने अस्पताल में तोड़ा दम
* कार ड्राइवर ने 2 बाइक, ऑटो और कैब को मारी थी टक्कर
* पुलिस पर गंभीर आरोप
* DSGMC अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके के दखल पर जाँच शुरू
* धारा 302, 307 और 295ए के तहत जाँच शुरू
वारदात वाले दिन में वह दोस्त के साथ तड़के चार बजे एम्स के बाहर यह देखने आया था कि किस तरह पटरी पर सोकर रात बिताते हैं। क्योंकि इसीसे सम्बन्धित डॉक्युमेंट्री बननी थी। परिवार का आरोप है कि पहले तो सिगरेट के धुंआं छोड़ने को लेकर आरोपी ने झगड़ा किया और फिर बाद में जान बूझकर अपनी कार से बाइक को हिट किया। और उसी दौरान रफ्तार होने की वजह से आरोपी की कार ने बाइक के अलावा एक ऑटो और एक ओला कैब को भी टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक को पकड़ लिया गया।
यह है थाने में खड़ी वह गाड़ी जिसने सोमवार की रात को बुलेट मोटरसाइकिल की यह हालत कर दी ।
इलाके के लोगों ने बाइक सवार दोनों युवकों को एम्स ट्रोमा में भर्ती कराया और पुलिस ने बाइक को थाने में जमा कर दिया । जहां पर गुरप्रीत की हालत काफी नाजुक थी, लेकिन आज गुरप्रीत ने दम तोड़ दिया। अब परिजनों का कहना है कि मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी कार चालक को फिर से गिरफ्तार किया जाए ।
पुलिस आगे करवाई कर रही है – मनजीत सिंह जीके के और अन्य सिख संगठनों ने पुलिस के आला अधिकारियों से बात की तो उसके बाद पुलिस ने धारा 302, 307 और 295 ए के तहत मामला दर्ज किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=xw4gfJinJZE
