लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पजाब के पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने अब सिख प्रचारकों के खिलाफ एक विवादित बयान दिया है।
बता दें कि उन्होने बलजीत सिंह दादूवाल, पंथप्रीत सिंह और रणजीत सिंह ढडरियांवाले पर हमला करते हुए कहा कि वो कांग्रेस के दलाल है।
पूर्व मंत्री ने अपना बयान बठिंड़ा में अकाली दल द्धारा किए जा रहे थर्मल प्लांट को बंद करने के विरोध को संबोधन करते हुए कहा है। जब उनसे अपने बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होने इस बारे में कुछ नही कहा।


