Sidhwan Canal के रक्षक बने Professor साहिब से खास बात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कुछ दिन पहले एक वीडियो हमने दिखाया था जिसमें लुधियाना के दो भाई दोराहा नहर को दूषित करते नज़र आए थे | ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कुछ दिन पहले एक वीडियो हमने दिखाया था जिसमें लुधियाना के दो भाई दोराहा नहर को दूषित करते नज़र आए थे | ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ |  साथ ही इसकी हर जगह निंदा भी की गई | लुधियाना प्रशासन ने भी मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है | एक बार फिर से आपको वो दो वीडियो दिखाते हैं जिनमें दो भाई नहर को प्रदूषित करते नज़र आए थे |

आपको बता दें कि ये वीडियो बनाने वाला शख्स अब मीडिया के सामने आ गया है और वो खालसा कालेज के अस्सिटेंट प्रोफेसर हैं | इस शख्स का नाम इंद्रबीर सिंह है | जिनका कहना है कि पानी को प्रदूषित किया जाना गलत है | हम बातें तो विकसित देशों का मुकाबला करने की करते हैं लेकिन जीवन की मूलभूत जरूरतों पर हम ध्यान नहीं दे रहे | उन्होंने बताया कि दोराहा की नहर में कोई काला पदार्थ फेंकने की घटना 9 जून शाम की है |

जब वो एक धार्मिक स्थल पर कार से जा रहे थे कि उन्होंने कुछ लोगों को पानी में कोई काली चीज फेंकते हुए देखा जो देखने में राख लग रही थी | जिसके चलते पानी काला हो रहा था | पहले उन्होंने उन लोगों को रोका लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्होंने वीडियो बनानी शुरू कर दी | जिसे उन्होंने एक ग्रुप में शेयर किया | उन्होंने कहा कि हमें पानी को स्वच्छ रखना चाहिए और केनेडा, फ्रांस की हम बात कर रहे हैं | वहां लोग डैम का पानी पीते हैं | लेकिन आज हमारे यहां आरओ पानी को भी साफ नहीं समझा जाता | उन्होंने एक नागरिक होने के नाते इस वीडियो को लोगों के सामने रखकर अपना फर्ज निभाया | अब सबकी जिम्मेदारी है कि वो इस कार्य को आगे बढ़ाएं |

 दराहा में पानी में राख डालने का मामला

वीडियो बनाने वाला व्यक्ति आया सामने

व्यक्ति है खालसा कालेज के अस्सिटेंट प्रोफेसर

जीवन की मूलभूत जरूरतों पर नहीं देते ध्यान

Watch Video

https://youtu.be/5uXsZrQT7Eo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *