राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

चंडीगढ़, 24 अगस्त: राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू ने आज चंडीमंदिर में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, एवीएसएम,…

चंडीगढ़, 24 अगस्त: राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू ने आज चंडीमंदिर में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, एवीएसएम, एसएम से मुलाकात की और भारत की समृद्ध सैन्य विरासत और गौरवशाली इतिहास के बारे में सार्थक विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान, हरप्रीत संधू ने अपनी कलाकृति, ‘पीकॉक – द ग्लोरी ऑफ इंडिया’, जो देश की संस्कृति के गौरव का प्रतीक है, के साथ-साथ अपनी कॉफी टेबल बुक ‘सुखना झील एट डॉन’ भी भेंट की, जो चंडीगढ़ के निर्माण के 75वें वर्ष और शहर की आरकीटैकचरल, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के जश्नों को समर्पित है।

उन्होंने अपना शोध प्रकाशन, ‘व्हीट फील्ड्स ऑफ पंजाब – द स्पिरिट ऑफ विसाखी’ भी भेंट किया, जो पंजाब की कृषि विरासत के दस्तावेज़ीकरण और इस धरती तथा यहाँ के लोगों के साथ भारतीय सेना के अटूट संबंध को मान्यता देने के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है।

यह विचार-विमर्श पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक और कृषि विरासत के साथ-साथ भारतीय सेना की गौरवशाली विरासत को बढ़ावा देने के लिए साझा प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है। इस तरह के प्रयासों से देश के सशस्त्र बलों और उनकी विरासत के बीच संबंध और मजबूत होते हैं। पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, एवीएसएम, एसएम, ने राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू को पश्चिमी कमान का प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया – जो भारतीय सेना की वीरता, सेवा और स्थायी विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक है।

भारत की समृद्ध सैन्य विरासत को समर्पित इस सार्थक विचार-विमर्श के माध्यम से देश की अनूठी सशस्त्र सैन्य परंपरा को संरक्षित रखने और सम्मान देने की हार्दिक कोशिश की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *