ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिलॉन्ग में स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह वापस आ गए है। उन्होने वापस आते ही सबसे पहले श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को वहां के हालातों के बारें में बताया।
उन्होने बताया कि वहां की स्थिति पर काबू पा लिया गया है पर माहौल अभी भी तनावपूर्ण है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने इस बात का खुलासा किया कि वहां पर रहने वाले सिखों के पास जो जमीन है जो काफी कीमती है। वहां के रहने वाले स्थानिक लोग उनकी जमीनों पर कब्जा करना चाहते है जिस कारण ये मामला गर्माया हुआ है।
सूत्रों से का ये भी कहना है कि ये विवाद सिर्फ जमीन के मसले को लेकर ही हो रही है। जमीन के कारण ये विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिलहाल उन्होने ये भी बताया कि वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए है। साथ ही उन्होने मेघायल के मुख्यमंत्री से अपील की है कि वो वहां पर रहने वाले सिख परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखें।


