Shreyas Iyer Injury: भारतीय क्रिक्रेटर श्रेयस अय्यर सिडनी के अस्पताल में भर्ती, फिलहाल आईसीयू में, मैच के दौरान लगी थी चोट

Shreyas Iyer Rib Injury: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल में भर्ती किया गया है और उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा गया है.…

Shreyas Iyer Rib Injury:

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल में भर्ती किया गया है और उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा गया है. अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान लगी पसलियों की चोट के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया. श्रेयस को बाईं पसलियों में चोट लगी थी जिस उन्हें कारण कम से कम तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है, लेकिन अब लग रहा है कि उनकी मैदान पर वापसी में देरी भी हो सकती है. अय्यर सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लेते समय चोटिल हो गए थे.

कैसे चोटिल हुए श्रेयस?

यह घटना तब हुई जब ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान कैरी ने हर्षित राणा की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े अय्यर ने तेजी से दौड़ लगाई और सफलतापूर्वक कैच पकड़ा लिया, लेकिन जमीन पर गिरते समय उनकी बाईं पसलियों पर जोरदार झटका लगा. इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रेयस की हेल्थ पर जानकारी दी थी और बताया था कि इस बल्लेबाज को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है.

फिलहाल निगरानी में रहेंगे श्रेयस-

श्रेयस आईसीयू में भर्ती हैं. रिपोर्ट आने के बाद आंतरिक रक्तस्राव का पता चला और उन्हें तुरंत भर्ती कराना पड़ा. उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना आवश्यक है. ड्रेसिंग रूम में लौटने पर अय्यर के महत्वपूर्ण पैरामीटर्स में उतार-चढ़ाव के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाई.

टीम के डॉक्टर और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और श्रेयस को तुरंत अस्पताल ले गए. अब हालत स्थिर है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था. वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *