वोटिंग से पहले दिल्ली में फिर चली गोली, दिल्ली पुलिस पर खड़े हुए सवाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कल दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों को लेकर मतदान होना है। और आज दिल्ली में गोली चल रही है, मानों दिल्ली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कल दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों को लेकर मतदान होना है। और आज दिल्ली में गोली चल रही है, मानों दिल्ली में चुनाव नहीं बल्कि गृह युद्ध हो रहा हो। ये हम नहीं दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में गोली चलने के आंकड़े बता रहे हैं।

कल होने हैं मतदान

फिलहाल बात करते हैं आज कि, तो आज दिल्ली के  जाफराबाद इलाके में एक दुकान के सामने 4 राउंड फायर किए गए हैं। हालांकि, ये फायरिंग नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA से जुड़े किसी प्रदर्शन को लेकर नहीं की गई थी। फिर भी शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है ऐसे में गोली चलने की ये खबर सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करती है।

जामिया और शाहीन बाग में चली थी गोली

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से तीन गोली चलने की घटना सामने आई थीं जिनमें पहली बार उस वक्त गोली चली जब दिल्ली में जामिया और शाहीन बाग इलाके में अलग-अलग लोगों ने हवाई फायरिंग की थी। जिसके बाद दिल्ली में नाजुक स्थिति बनी हुई है। वहीं आज की घटना पर पुलिस ने चुप्पी साध ली है।

गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया

इससे पहले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, और शाहीन बाग पर हो रहे आंदोलन पर निशाना साधते हुए, उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में ही देश के खिलाफ साजिश हो रही है।

giriraj singh

गिरिराज सिंह ने कहा कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड से मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ है। ये आत्मघाती बम नहीं तो क्या है। हमें अगर भारत को बचाना है तो इस के खिलाफ देश को सजग करना होगा। शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही रहा बल्कि यहां पर आत्मघाती हमलावरों का एक जत्था बनाया जा रहा है।

   

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *