ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के गांव टिकरी में बदमाशों ने एक ऐसे वारदात को अंजाम दिया है जिसे सुनकर लोगों में बदमाशों के लिये खौफ और भी ज्यादा बढ़ गया है | बदमाशों ने सभी लोगों के सामने एक युवक के सीने में गोली दाग दी | बदमाशों ने लोगों के बीच इस वारदात को अंजाम दिया लेकिन किस ने भी उन बदमाशों को पकड़ने ये फिर रोकने की कोशिश नहीं की | बदमाशों के हाथ में हथियार थे और लोगों को डर था कि अगर वो बीच बचाव करते हैं तो कही बदमाशों उनके साथ भी यही हश्र ना करें और इसी बात का फायदा उठाते हुए बदमाश ऐसा वारदातों को खुलेआम अंजाम देते हैं |
फिलहाल मृत युवक का नाम सलमान था जो अपने घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था | इस दौरान दो नकाबपोश बदमाश सलमान के घर गए और सलमान के बारे में उनके परिजनों से पूछा तो बदमाशों को पता चला कि वो टहलने के लिए घर से निकला है | जिसके बाद बदमाशों ने सलमान का फोन नम्बर मांगा घरवालों को लगा कि वो उसके दोस्त हैं इसलिए उन्होंने सलमान का फोन नंबर बिना किसी शक के दे दिया | जिसके बाद बदमाशों ने सलमान को फोन कर जानकारी ली की वो उस वक्त कहां है और उन्हें पता चला कि सलमान पास के बस स्टैंड में टहल रहा है | जिसके बाद बदमाश भी वहां पहुंचे और बिना कोई सवाल किए सलमान के सीने में 2 गोलियां दाग दी | जिससे वो बूरी तरह से घायल हो गया और आरोपी बदमाश वहां से फरार हो गये |
आरोपियों के फरार होने के बाद घायल सलमान को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया की शायद उसकी जान बच सके लेकिन डॉक्टरों ने घायल सलमान को देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया | जिसके बाद इस बात की जानकारी सलमान के घरवालों को दी गई कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा | ये खबर सुनते ही मानो परिजनों के होश उड़ गए कि आखिर उसकी किसी से क्या दुश्मनी थी कि कोई उसे इस कदर मौत के घाट उतार सकता है | अस्पताल वालों ने इस मौके पर पुलिस वालों को भी सूचित किया कि एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है | जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरु कर दी लेकिन अब तक आरोपियों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है और साथ ही इस हत्या के पीछे के कारणों का भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है | फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है |
इस हत्या के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और लगातार उनके मन में यही सवाल चल रहा है कि उसके बेटे को किसने मौत के घाट उतारा और क्यों | परिजनों की माने तो उसकी किसी से लड़ाई भी नहीं थी जिससे उसे इस तरह से मौत के घाट उतारा जाए | अब मामले में जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक कोई खुलासा नहीं हो पायेगा | जिसे लेकर पुलिस भी उन आरोपियो की तलाश में जुट गई है |
Watch Video
https://youtu.be/0Tz4vcviee8
