ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट के उपचुनाव एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। कांग्रेस पार्टी ने शाहकोट से अपना उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया को घोषित किया है।
बता दें कि कांग्रेसी उम्मीदवार हरदेव सिंह शेरोवालिया माइनिंग के मामले पर स्टिंग ऑपरेशन में नजर आने के बाद चुनाव कमिश्न ने उन पर कारवाई करने के हुक्म दे दिए।
जिसके बाद शेरोवालिया लाडी पर मामला दर्ज कर लिया गया। सूत्रों का कहना है कि लाडी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा ने अपना इस्तीफा दे दिया है। पर सूत्रों का ये भी कहना है कि वो तीन दिन की छुट्टी पर गए है। सूत्रों का कहना है कि लाडी पर मामला दर्ज करने के बाद एसएचओ को अपनी जान पर खतरा बन गया है इसलिए वो लोगों से दूरी बनाते हुए अंडरग्राउंड हो गए है।


