ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में कांग्रेस पार्टी के साथ पंगा लेने वाला SHO परमिंदर सिंह बाजवा को गिरफ्तार कर नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया गया है। सिविल अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र में SHO बाजवा के इलाज के लिए 10 मैंबरी पैनल बनाई गई है। इस पैनल के डॉक्टरों का कहना है कि SHO बाजवा की हालत में अब सुधार है।
जब उनको अस्पताल में लाया गया था तब उनका ब्लड प्रेशर ज्यादा था पर अब ब्लड प्रेशर मे सुधार आ गया है। गौरतलब है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद SHO बाजवा को उनके परिवारवालों में से कोई मिलने के लिए नहीं आया. इतना ही नहीं पुलिस ने भी अभी ने अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए पुलिस कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं दी है।
इलाज के दौरान शराब के इलावा किसी और नशे के सेवन के बारें में फिलहाल पता नहीं लग पाया है। गौरतलब है कि SHO परमिंदर सिंह बाजवा ने शाहकोट उपचुनाव के लिए कांग्रेसी उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया के खिलाफ नाजायज माइनिंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पंजाब की सियासत में तूफान आ गया था।


