बाजवा ने सीएम कैप्टन पर बोला हमला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  SHO बाजवा मीडिया से बचते-बचाते जज के घर में पेश हुए | इस दौरान कोर्ट ने बाजवा को 25 मई तक न्यायिक हिरासत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  SHO बाजवा मीडिया से बचते-बचाते जज के घर में पेश हुए | इस दौरान कोर्ट ने बाजवा को 25 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया |

मेहतपुर के SHO को बदला गया

चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए जालंधर के थाना मेहतपुर के SHO को बदल दिया है | जिसके बाद हरदीप सिंह को मेहतपुर में नया SHO लगाया गया है | आपको बता दें, हरदीप सिंह पहले मलोट में तैनात थे |

परमिंदर बाजवा की जान को खतरा- वकील

हरदेव सिंह लाडी के खिलाफ FIR दर्ज करने वाला SHO परमिंदर सिंह बाजवा जालंधर सेशन पहुंचा था | SHO ने कोर्ट पहुंचकर अपनी जान को खतरा बताया है | परमिंदर के वकील के मुताबिक वो सुरक्षा लेने आए हैं | वकील ने कहा कि परमिंदर बाजवा की जान को खतरा है |

कैप्टन लाडी को बचा रहे- बाजवा

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के दूसरे नेताओं पर भी लड़कियां सप्लाई करने का आरोप लगाया | बाजवा ने कहा कि कैप्टन लाडी को बचा रहे है | उन्होंने लाडी पर 10 करोड़ में टिकट खरीदने के भी आरोप लगाए |

दलजीत सिंह चीमा से कोई बात नहीं हुई

सीएम कैप्टन ने बाजवा पर खैरा और दूसरे नेताओं से संबंध रखने के आरोप लगाए थे | जिसपर बाजवा ने कहा कि विडियो के बाद उनकी बात खैरा से जरूर हुई, लेकिन दलजीत सिंह चीमा से उनकी कोई बात नहीं हुई |

पुलिस अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

लेकिन अगर उसकी काल डिटेल निकलवाई जाए, तो कितने ही अकाली नेताओं ने उनको फोन किये हैं | बाजवा ने पुलिस के आला अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में इनवॉल्व होने के आरोप लगाए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *