ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने एक बड़ा बयान दिया है, पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि वो हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चंड़ीगढ़ में पार्टी की एक कोर कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें ये घोषणा गई की है। इस मीटिंग में अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहे।
वहीं, शिरोमणि अकाली दल की तरफ से कहा गया है कि वो हरियाणा के विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेगी और अगर भाजपा गठबंधन करती है तो ठीक, नहीं तो पार्टी अकेले ही चुनावी मैदान में उतेरेगी।

