मलोट में SAD-BJP की रैली का आयोजन, रैली को संबोधित करेंगे PM मोदी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज शिरोमणी अकाली दल की तरफ से मलोट में किसान कल्याण रैली निकाली जा रही है और पीएम नरेंद्र मोदी इस रैली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज शिरोमणी अकाली दल की तरफ से मलोट में किसान कल्याण रैली निकाली जा रही है और पीएम नरेंद्र मोदी इस रैली को संबोधन करेंगे।

modi and sad

शिरोमणी अकाली दल और बीजेपी ने इस रैली के लिए पूरा जोर लगा दिया है क्योकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह फसलों के एमएसपी में ऐतिहासिक बढोतरी कर चुनावी ऐलान किया था।

pm modi

सूत्रों से पता चला है कि पीएम मोदी भीसीआणा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह करीब 12:30 बजे रैली वाले स्थान पर पहुंचेगे साथ ही वहां पर मौजूद किसानों को संबोधन करेंगे। इसके बाद वो करीब 1:30 बजे यहां से वापसी करेंगे। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार होगा जब देश के प्रधानमंत्री सीधा किसानों से बात करेंगे। इस रैली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *