ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चुनावी बिगुल बज चुका है, वहीं आज यानी 27 ंसितंबर से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वोट बैंक जुटाने के लिए नेता हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 अकेले लड़ने का फैसला किया है। यह फैसला गुरुवार को राज्य में पार्टी के एकमात्र विधायक के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद लिया गया।
SAD के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा का कहना है कि, ऐसे समय में जब हम सीट बंटवारे को लेकर उनसे बातचीत कर रहे थे, तब हमारे विधायक को पार्टी में शामिल करने के इस अनैतिक कदम का विरोध करने के लिए हमने उनके साथ गठबंधन तोड़ने का फैसला किया है।

