ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने खालिस्तान के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। सुखबीर बादल ने गुरूहरसहाऐ में पोल खोल रैली के बाद उन्होने बातचीत करते हुए कहा कि खालिस्तान का कोई मुद्दा ना तो पंजाब में है और ना ही विदेश में है।
यह सिर्फ मीडिया और एंजेसियों की उपज है। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि कैनेडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का भारत आना बहुत ही गर्व की बात है।
ट्रूडो कैनेडा के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जिन्होने 5 सिख चेहरों को अपनी कैबिनेट में जगह दिया हुआ है। इस लिए शिरोमणी अकाली दल की तरफ से खास तौर पर उनका स्वागत किया।


