ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभ चुनाव दहलीज पर हैं। कांग्रेस से ने जहां टिकटों के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं, वहीं नशिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जी हां, पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हरचर सिंह बैंस ने बताया कि, पार्टी ने 22 सिंतबर को चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कुरुक्षेत्र में बैठक बुलाने का फैसला किया है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ के नेतृत्व में एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। कमेटी भाजपा से सीटों के बंटवारे पर विचार-विमर्श करेगी। हरियाणा चुनाव प्रचार के लिए बनाई इस कमेटी के बाकी सदस्यों में प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा व सुरजीत सिंह रखड़ा शामिल हैं।

