ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में मूसलाधार बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ जिस कारण शिरोमणी अकाली दल ने कांग्रेस सरकार से किसानों के लिए राहत की मांग की है। सूत्रों से पता चला है कि शिरोमणी अकाली दल का कहना है कि बारिश के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है जिस कारण इस सकंट के समय में पंजाब सरकार को उनको राहत प्रदान करनी चाहिए पर वो ऐसा करते हुए नहीं दिखाई दे रहे है।
सूत्रों से पता चला है कि अकाली दल का कहना है कि दुख की बात ही अभी तक पंजाब सरकार की तरफ से किसी भी तरह का कोई राहत राशि ऐलाना नहीं गया जिस कारण किसानों की जिदंगी बर्बाद होने के कगार पर है।
नरमे की फसल खराब हो जाने के कारण किसान सकंट के समय से लड़ रहे है पर पंजाब सरकार अपनी आंखे बंद करके बैठी हुई है। पंजाब के किसानों की मदद के लिए पंजाब सरकार को किसानों को 15 हजार रूपये प्रति एकड़ और आलूओं और सब्जियों के नुकसान के लिए 20 हजार रूपये प्रति एकड़ राहत देने की मांग की है जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सकें।


