ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्र की टीम शिमला पहुंच गई है । केंद्रीय टीम शिमला शहर में सफाई का जायजा ले रही है । स्वच्छता में शिमला शहर की रैंकिंग टीम की रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। स्वच्छता में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए शिमला नगर निगम ने भी कमर कसी है और उसने अपनी तैयारी पूरी कर ली है ।
केंद्रीय टीम ने आने के बाद नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी ली और उससे संबंधित दस्तावेजों कों जांचा । टीम ने यहां डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन के कार्य को भी समझा और इस दौरान कलेक्ट किए जा रहे कूड़े के डिस्पोजल की भी जानकारी ली ।
टीम ने कूड़े को कैसे कूड़ा संयंत्र पहुंचाया जाता है । उसके बारे में भी टीम ने जानकारी जुटाई और इससे बनने वाले बिजली की प्रक्रिया का रिकार्ड भी देखा ।



