ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात श्री नैना देवी मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य पर आस्था का सैलाब देखने को मिला । सुबह की आरती और झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ नवरात्र मेला बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हुआ ये नवरात्रे 18 मार्च से 26 मार्च तक चलेंगे ।
श्रद्धालुओं ने की माता शैलपुत्री स्वरूप की पूजा
नवरात्रे पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया । देश प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने माता शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की हवन यज्ञ किया और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की ।


