Shimla Fire in Royal Palace of Junga State:
हिमाचल की राजधानी शिमला के जुन्गा की रियासत के पुराने शाही महल में बुधवार को आग भड़क गई. आग से (Shimla Fire) महल का कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया. सूचना मिलने ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

आजादी से पहले इस शाही महल में क्योंथल रियासत के राजा निवास करते थे. इस महल को ऐतिहासिक वास्तुकला, लकड़ी की नक्काशी के लिए जाना जाता है. यह 200 साल पुराना महल अब जर्जर हाल में था.
Shimla Fire, शिमला से 26 किलोमिटर की दूरी पर-
फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुराने महल के समीप ही जुन्गा में नया महल, जिसे चौरनी पैलेस भी कहा जाता है, स्थित है और वह वर्तमान में शाही परिवार से जुड़ा माना जाता है. करीब 26 किलोमीटर दूर शिमला से स्थित जुन्गा हरी-भरी पहाड़ियों के बीच बसा शांत क्षेत्र है. यह इलाका कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां से वर्तमान में कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह हैं.



