#Big Boss 11 : विकास-शिल्पा की बढ़ती नजदीकी और सपना का स्प्रे से हमला

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बिग बॉस का सीजन 11 कंट्रोवर्सीज के बावजूद रेटिंग की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है। बावजूद हर दिन बिग बॉस…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बिग बॉस का सीजन 11 कंट्रोवर्सीज के बावजूद रेटिंग की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है। बावजूद हर दिन बिग बॉस के घर में ऐसे-ऐसे कारनामे हो रहे हैं कि दर्शक इसे देखने को विवश हैं। शो के शुरू होने के बाद जहां विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के झगड़े देखने को मिलते थे, अब दोनों के बीच कुछ पकना भी शुरू हो गया है। बिग बॉस के 12वें दिन विकास शिल्पा के बालों की तारीफ करते दिखे थे और सपना ने तारीफ का शुक्रिया भी किया। वहीं विकास और शिल्पा एक-दूसरे से बात करते भी दिखते हैं, जिसमें शिल्पा विकास को बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करती हैं। यहां तक कि दूसरे घरवालों के सामने विकास शिल्पा के एक्टिंग स्किल की तारीफ करते भी दिखते हैं।

सपना के स्प्रे ने बिगाड़ा घर का माहौल

दूसरी तरफ शुक्रवार को बिग बॉस के घर में महाभारत देखने को मिला। जहां हिना खान, अर्शी और सपना चौधरी को काल कोठरी में रहने की सजा मिली। लेकिन यह सजा अर्शी के लिए भारी पड़ गया। दरअसल, कुछ दिनों से सपना और अर्शी के बीच तीखी बहस हो रही थी, जिसके बाद दोनों को एकसाथ कालकोठरी में रहने की सजा सुना दी गई। काल कोठरी में भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यहां तक कि सपना चौधरी ने अर्शी के चेहरे पर कीड़े मारने वाली दवा स्प्रे कर दिया। इससे अर्शी ने सपना को काफी भला-बुरा कहा। हालांकि हिना ने बीच-बचाव करके दोनों को चुप करा दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि सपना चौधरी के इस व्यवहार पर बिग बॉस और सलमान खान क्या सजा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *