Bigg Boss के घर में ‘अंगूरी भाबी’ का जलवा, सीजन 11 की विजेता बन निकलीं बाहर

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : छोटे परदे पर अपनी खास अदाकारी और डायलाग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली शिल्पा शिंदे घर-घर में जाना-पहचाना…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : छोटे परदे पर अपनी खास अदाकारी और डायलाग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली शिल्पा शिंदे घर-घर में जाना-पहचाना नाम हैं। अब ‘भाबी जी घर पर हैं’ सीरियल से रातोंरात सबकी चहेती बनने वाली अंगूरी भाबी यानी शिल्पा शिंदे को इस बार बड़ी सफलता मिली है।

जी हां, आपने सही सुना, अंगूरी भाबी बन गई हैं Bigg Boss सीजन 11 की विजेता। 105 दिनों के बाद उनके विनर बनने की जानकारी मिलते ही उनके फैंस के चेहरे खिल गए हैं। बिग बॉस के घर में पहले दिन से ही देखने को मिला कि इस बार लोगों के लिए भरपूर मसाला जरूर रहेगा। पहले दिन से ही शिल्पा के लिए भी मुश्किलों की शुरुआत हो गई थी।

विकास गुप्ता के साथ उसके रिश्ते रहें हो या फिर अर्शी खान के साथ उसके तल्खी भरे रिलेशन, शिल्पा ने धीरे-धीरे घर के माहौल के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर लिया था। शिल्पा का सबसे ज्यादा नाम जुड़ा विकास गुप्ता से, हालत इस कदर बदतर हो चुके थे कि एक समय विकास गुप्ता को शिल्पा शिंदे के कारण बिग बॉस के घर से भाग जाना पड़ा था।जब दोबारा विकास घर लौटा तो उसके और शिल्पा के रिश्ते में गज़ब की नज़दीकियां देखी गई। तमाम दावेदारों के बीच शिल्पा ने आखिरी दिन तक यह बता दिया कि वो किसी के बहकावे में आकर मूड नहीं बदलती हैं और यही उनके विनर बनने में मददगार रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *