ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के भट्टू में पकड़े गए भेड़-बकरियों के ‘लग्जरी चोर’ | किसी को शक ना हो इसलिये स्विफ्ट कार में भेड़-बकरियां की करते थे चोरी | पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार और करीब आधा दर्जन भेड़-बकरियां बरामद की हैं |
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह स्विफ्ट कार में भेड़-बकरियां चोरी करके ले जाते हैं और उन्हें आगे काट कर बेच देते हैं | जांच अधिकारी के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ चोरी के इस गैंग में कुछ और लोग भी शामिल हैं और पूरा गैंग मिलकर अब तक फतेहाबाद सिरसा और राजस्थान के भादरा क्षेत्र से काफी संख्या में भेड़-बकरियां चोरी कर चुका है |


