ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पीएम इमरान खान को नसीहत दे डाली है। शाहिद अफरीदी ने चीन के उइगर मुस्लिम समुदाय को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि, वो तुरंत चीन की सरकार से इसको लेकर बातचीत करे। उन्होंने ट्वीट के जरिए ये भी कहा है कि, इमरान को इनके बेहतर जीवन के लिए कुछ करना चाहिए।
दरअलस, चीन में काफी लंब समय से उइगर मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार हो रहा है। वहां करीब 10 लाख उइगर मुसलमान रहते हैं। उइगर मुस्लिम समुदाय के कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि चीन में 500 से ज़्यादा कैंप और जेल हैं जहां उइगर मुस्लिम को रख ागया गया है।

