मेवात में हो रहा शाहीन बाग जैसा प्रदर्शन, लोगों का गुस्सा ले रहृा भयंकर रूप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  मेवात जिले की राजधानी बडकली चौक पर सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना रविवार को चौथे दिन में प्रवेश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  मेवात जिले की राजधानी बडकली चौक पर सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना रविवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया। बडकली चौक पर सीएए कानून का विरोध लगातार जारी है। गांधी बलिदान दिवस पर यात्रा निकालकर लोगों ने इस धरने की शुरुआत गत 30 जनवरी को की थी। शनिवार को इस प्रदर्शन को जिला मेवात बार एशोसिएशन का खुला समर्थन मिला था। बडकली चौक भी मेवात जिले का शाहीन बाग बनता जा रहा है। दिन- प्रतिदिन यहां लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन धरना खत्म कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

protest

शुक्रवार -शनिवार को टेंट वगैरा उखाड़ कर फेंक दिया गया तो, दूसरे दिन रविवार को सुबह धरना स्थल पर पानी भरवा दिया गया। सुबह आकर धरना करने वाले लोगों ने धरना स्थल का नजारा देखा तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। समाजसेवियों ने खासकर मेवात विकास सभा ने मेवात पुलिस की इस तरह की कार्यशैली का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि, देश को तोड़ने वाला यह कानून उन्हें कतई पसंद नहीं है।

Protest

इसके विरोध में धरना- प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। आगे कहा कि, जब तक केंद्र सरकार इस देश विरोधी कानून को वापस नहीं लेती, तब तक यहां पर अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा।स तरह जिला प्रशासन धरना करने की परमिशन नहीं दे रहा है और पुलिस प्रशासन लगातार किसी न किसी वजह से धरना करने वाले लोगों को तंग कर रहा है। यह सरासर गलत है। समाजसेवियों ने कहा कि अगर इसी तरह पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन का रवैया रहा तो लोगों की नाराजगी उनके प्रति बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *