ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिरोमणी गुरूद्वारा प्रंबधक कमेटी ने फिल्म नानकशाह फकीर को गुरूघरों में प्रचार करने की आज्ञा दी थी पर अब कमेटी में इस फिल्म में खामियां नजर आने लगी है।

कमेटी का कहना है कि फिल्म में नानक शाह फकीर को उस समय तक रिलीज नहीं किया जाएगा जब तक इस फिल्म से संबंधित संगतों की भावनाओं से जुड़े प्रशन दूर ना हो जाए। कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने कहा है कि संगतों की भावनाओं की कदर करते हुए फिल्म को रिलीज करने के लिए रोक लगा दी है।
उन्होने ये भी बताया कि फिल्म के प्रोमो जारी होने के बाद उन्हें संगतों से मेल भी आए थे। जिसमें वो फिल्म पर रोक लगाने के लिए कह रहे है। एसजीपीसी का ये भी कहना है कि फिल्म की जांच के बाद ही इसको रिलीज करने की इजाजत दी जाएगी। जांच के लिए एसजीपीसी ने एक कमेटी का गठन किया है।
संगतों की भावानओं के अनुसार ही कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि इस फिल्म के निमार्ता का कहना है कि फिल्म को 13 अप्रैल को ही रिलीज की जाएगी। उन्होने ये भी स्पष्ट किया है कि फिल्म सिख धर्म के प्रचार औऱ प्रसार के लिए ही है।


