#MeToo: हरियाणवी गायिका प्रीति चौधरी का व्यक्ति ने हाथ खींचा, रोते-रोते गायिका ने किया बेटी का ज़िक्र

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: #MeToo मुहिम के तहत कई महिलाओ ने अपने डरावने अनुभव को सामने रखा जिसके बाद लोगों ने उन महिलाओं पर सवाल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: #MeToo मुहिम के तहत कई महिलाओ ने अपने डरावने अनुभव को सामने रखा जिसके बाद लोगों ने उन महिलाओं पर सवाल जड़ने शुरू कर दिए जो इस मुहिम के तहत अपने डरावने अनुभव को सभी के सामने रख रही थी लोगों का कहना था कि ये महिलाए उसी समय क्योँ नहीँ बोली। आखिर क्यो अब वो इस मुहिम के जरीए अपनी बात को क्यो रख रही है। इन सवालों पर उस समय तमाचा बजा जब हरियाणे में छेड़छाड़ का मामला देखने को मिला वो भी लाइव।

https://www.youtube.com/watch?v=z4Mf8dTWrMs

बता दें कि रागिनी गायिका प्रीति चौधरी हरियाणा दिवस के मौके पर पंचकूला में कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रही थी इसी दौरान भीड़ में किसी व्यक्ति ने उनका हाथ सरेआम खीँच लिया। जिसके बाद गायिका प्रीति ने कुछ पल के लिए कार्यक्रम को रोक दिया पर बाद में उन्होने रोते रोते रागिनी की प्रस्तुति दी। वही इस मामले के बाद प्रीति ने बयान दिया उन्होने कहा कि तभी कोई भी मां अपनी बेटी को खुद से दूर नहीँ करती है। इस तरह के कुछ लोगों के कारण ही समाज बदनाम हुई पड़ा है। वहीँ दूसरी तरफ इस मामले के सामने आने के बाद हरियाणा सरकार के बेटी बचाओँ बेटी प़ढ़ाओ के दावे भी खोखले नजर आ रहे है। साथ ही सरकार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे है। क्योकि हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर  सरकार बड़े बड़े दावे करती है जिसकी पोल खुल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *