ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डिजिटल देश जब बनने जा रहा है तो सोचो ऑनलाइन क्या नहीं मिल सकता | लेकिन आज हम आपको ऑनलाइन जिस्मफरोशी का मामला बताने जा रहे है | इस धंधे में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है | इसके बाद इन लोगों ने जो चौंकाने वाले खुलासे किए उससे पुलिस सन्न रह गई | गिरफ्तार किए गए लोगों में दो कॉलगर्ल्स भी हैं | इन लोगों के पास से पुलिस को करीब आधा दर्जन मोबाइल फोन भी मिले हैं |
शिमला में जिस्मफरोशी के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है | शिमला पुलिस ने देर रात मशोबरा के पास छापेमारी में सैक्स रैकेट में शामिल चार को गिरफ्तार किया गया है | इनमें दो लड़कियां हैं जो धंधे में शामिल थी | रैकेट चंडीगढ़ से ऑनलाइन ही जिस्मफरोशी का धंधा चला रहा था | इन लोगों ने शिमला एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से वेबसाइट बनाई हुई थी | जिसमें बाकायदा दलाल का मोबाइल नंबर भी दिया हुआ था | पुलिस ने इस वेबसाईट के जरिये दलाल से बात की तो दलाल ने एक रात के लिए 32 हजार रूपए की मांग की | डील पक्की होने के बाद उन्हें मशोबरा बुलाया | जहां पहुंचते ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया | पुलिस ने चारों से सिम समेत 6 मोबाइल और कुछ नगदी बरामद की गई है | साथ ही आरोपी जिस गाड़ी से आए थे, उसे भी कब्जे में ले लिया गया | गाड़ी से कई संदिग्ध चीजें बरामद की गई है | जिसमें मेकअप के सामान के साथ एक विग भी बरामद किया गया है। इन चारों को ढली पुलिस थाना लाया गया | जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
इस जिस्मफरोशी के धंधे को चलाने वाले दलाल महज पर्यटकों और हाई प्रोफाइल लोगों को ही अपना शिकार बनाते थे | हिमाचल के किसी भी नंबर से फोन नहीं उठाए जाते थे | दलाल ग्राहकों से एक रात के 20 हजार से 35 हजार रूपए तक वसूल करते थे। डील तय होने के बाद सोशल एप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती हैं। टोकन मनी मिलते ही यह दलाल लड़कियां लेकर चंड़ीगढ़ से शिमला की ओर रवाना हो जाते थे | लेकिन अब ये पुलिस के शिकंजे में है |
Watch Video
https://youtu.be/GiVhmEKGM4s
