जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, 4 युवक और 6 युवतियों को रंगरलियां मनाते किया काबू !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इन दिनों रेवाड़ी के होटलों में जिस्मफिरोशी का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। मगर अब आखिरकार पुलिस की कुंभकर्णी नींद टूट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इन दिनों रेवाड़ी के होटलों में जिस्मफिरोशी का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। मगर अब आखिरकार पुलिस की कुंभकर्णी नींद टूट ही गई और एसपी की स्पेशल टीम ने शहर के सरकुलर रोड स्थित एक गैस्ट हाऊस में रेड कर मौके से 4 युवक व 6 युवतियों को रंगरलियां मनाते काबू कर लिया |

आपकी तस्वीरों में दिखाई दे रहे ये वही युवक-युवतियां हैं, जिन्हें पुलिस ने गेस्ट हाऊस से काबू किया है। एसपी की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि संतोष गेस्ट हाऊस में कुछ युवक व युवतियां रंगरलियां मना रहे हैं। इस पर टीम ने मौके पर जाकर रेड की और सभी को काबू कर लिया और उन्हें थाने ले आई।

मामले में पुलिस भी उस वक्त हैरान थी जब जांच के दौरान पकड़े गए जोड़ों की गैस्ट हाऊस के रजिस्टर में कोई एंट्री ही नहीं मिली | वहीं पुलिस ने भी आरोपियों के पकड़े जाने के करीब 3 घंटे बीत जाने के बावजूद कोई केस तक दर्ज नहीं किया। अब पुलिस पकड़े गए जोड़ों को मामा-बुआ का रिश्ता बताते हुए जांच की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ रही है।

अब पुलिस साहब के ऐसे बयानों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह होना भी लाजिमी है और ये भी सवाल है कि जब कुछ गलत कर ही नहीं रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया | वहीं अब देखना होगा कि क्या पुलिस पकड़े गए सभी युवक युवतियों पर केस दर्ज करती है या उन्हें छोड़ दिया जाएगा |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *