ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे जिस्मफिरोशी के धंधे का भंडाफोड़ कर दिया |पुलिस ने मामले में 7 लड़कियों और दो लड़कों को काबू किया है | जबकि पार्लर का मालिक दिल्ली का रहने वाला है जो मौके से फरार होने में सफल रहा |
7 लड़कियां और 2 लड़के काबू, मालिक फरार
मामले में एडीसीपी रतन सिंह बराड़ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लाजूली पार्लर पर छापा मारा | पार्लर से काबू की गई 7 लड़कियों में 5 थाइलैंड की हैं, जबकि 2 उत्तराखंड और झारखंड की रहने वाली हैं | बिहार और बंगाल के रहने वाले दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है |


