ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रियायसी बस्ती में अगर जिस्मफरोसी का धंधा चलाया जाए, तो ज़रा सोचिए आसपास रहने वाले लोगों पर क्या असर पड़ेगा | लेकिन ऐसे ही एक मामले का भंडाफोड सामने आया है | जहां पुलिस ने छापेमारी करके आठ लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है | इनमें तीन युवक और पांच महिलाएं शामिल है | हो सकता है आपकी बस्ती में भी इस तरह का कोई कारनामा सामने आ जाए | इसलिए हर शख्स को सावधान रहने की ज़रूरत है |
गौर से देख लिजिए इन नकाब से ढके चेहरों को, ये वो चेहरे हैं जो शराफत का चोला पहनकर जिस्मों के व्यापारी बने हुए थे | ऐसा इन पर आरोप है | किसी रियायसी बस्ती में घर बसाकर रहना इंसान के व्यवहार को दिखा देता है | लेकिन जो गैंग पुलिस के कब्जे में है धर्म है न कोई व्यवहार है | पैसे के आगे जिस्म का सौदा करने का खेल करने वाली इस गैंग का भंडाफोड़ किया है |
कपूरथला की पुलिस ने अपने व्यवहार से समाज के माहौल को दूषित करने के दंश के चलते इन देहव्यापार के आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया | मामला कपूरथला का है जहां पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में चोरी छिपे देहव्यापार का धंधा चल रहा है | सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की तो मामला सही निकला | पुलिस ने इस रेड में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया | इन आठ में तीन युवक और पांच महिलाएं हैं | पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो मामले में कई खुलासे सामने आए… इस धंधे को लेकर अपना गुनाह कबूल कर चुके आरोपियों ने बताया कि,, इस केस में दो हजार रूपए का रेट महिलाओं के जरिए तय किया जाता था | जिसमें 1000 रूपए ग्राहक के पास जाने वाली महिला को दे दिए जाते थे | तो एक हजार रूपए इस अड्डे को चलाने वाली संचालिका रखती थी |
Watch Video
https://youtu.be/fFu_fWDQOAA
