Gurugram में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, अफगानी महिला समेत 16 गिरफ्तार

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 39 में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है | गंगा विला नामक गेस्ट हाउस…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 39 में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है | गंगा विला नामक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट काफी दिनों से चलाया जा रहा था | इसकी शिकायत पर पुलिस ने बीती रात एक नकली ग्राहक भेजकर गेस्ट हाउस में छापा मार दिया | पुलिस ने 12 महिलाओं सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया है | पुलिस की टीम जब गेस्ट हाउस के अंदर पहुची तो वहां के हालात देखकर दंग रह गई |

वहां लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पड़े हुए थे |  वहां से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं | पुलिस ने वहां से 12 महिलाओं और गेस्ट हाउस मैनेजर सहित 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है |

गंगा विला नामक इस गेस्ट हाउस में देह व्यापार का काला गोरखधंधा पिछले लंबे समय से चल रहा था | सेक्स रैकेट में शामिल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया | जहां सभी महिलाओं को जमानत पर रिहा कर दिया गया |

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

12 महिलाओं सहित 16 गिरफ्तार

अफगानी महिला समेत 16 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *