Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में गर्मी ने अपने पैर पसार लिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. अगले 24 घंटों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. (Punjab-Haryana Weather Update)
राज्य में तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.(Punjab weather update) पिछले कुछ दिनों में तापमान में औसतन 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. सबसे अधिक तापमान 34.5°C बठिंडा में दर्ज किया गया.राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया.
बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद
मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के लिए हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में हो रही बारिश के कारण पंजाब के आसपास के इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है.हिमाचल में अगर अच्छी बारिश हुई तो दो दिन तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में मार्च के महीने में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. इस साल हरियाणा को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस कसे ज्यादा पहुंच गया है. वहीं अब तक सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस है. आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम साफ रहने की संभावना है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



