New ZealandEarthquake: न्यूजीलैंड में भूकंप के झटकों से हिली धरती, 6.9 मापी गई तीव्रता, मचा हड़कंप

Newzealand Earthquake News: न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यह भूकंप न्यूज़ीलैंड के रिवर्टन तट पर आया. यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप की…

Newzealand Earthquake News: न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यह भूकंप न्यूज़ीलैंड के रिवर्टन तट पर आया. यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की गई. यह दक्षिणी द्वीप के दक्षिण-पश्चिमी सिरे से 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर गिरा. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

न्यूजीलैंड की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि वह सक्रिय रूप से इस बात का मूल्यांकन कर रही है कि क्या भूकंप से सुनामी आई है जो देश को प्रभावित कर सकती है. एजेंसी ने राष्ट्रीय सलाह में कहा, अगर इस स्थान पर सुनामी पैदा हुई है तो कम से कम एक घंटे तक न्यूजीलैंड में इसके आने की संभावना नहीं है.

भूकंप से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
भूकंप से बचाव के लिए घरों का निर्माण भूकंपरोधी सामग्री से किया जाना चाहिए. मकान 2-3 मंजिल से अधिक ऊंचा नहीं बनाया जाना चाहिए. मकान बनाने से पहले मिट्टी की जांच के अलावा अन्य बातों पर भी ध्यान देना चाहिए.
भूकंप के दौरान लिफ्ट का प्रयोग न करें.
यदि आप वाहन चला रहे हैं तो उसे तुरंत रोक दें.
बाहर जाने के लिए लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का उपयोग करें.
यदि आप कहीं फंस गए हों तो भागें नहीं.
यदि आप गाड़ी चला रहे हैं तो कार को पुल से दूर सड़क के किनारे रोकें.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *