Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में भीषण गर्मी; 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

Punjab-Haryana Weather Update:पंजाब में आज बहुत गर्मी रहेगी. मौसम विभाग ने आज भी लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. आज से एक पश्चिमी…

Punjab-Haryana Weather Update:पंजाब में आज बहुत गर्मी रहेगी. मौसम विभाग ने आज भी लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. आज से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है. हालांकि, पिछले 24 घंटों में तापमान में केवल 0.1 डिग्री की कमी आई है. लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक है. (Punjab-Haryana Weather Update)

पंजाब के कई इलाकों में आज बिजली गुल रहेगी. हालांकि, बिजली विभाग का कहना है कि हमारे पास 17,000 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति करने की क्षमता है और हम स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. चंडीगढ़ में भी तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया. (Punjab-Haryana Weather Update)

भीषण गर्मी के बीच राज्य को तीन भागों में बांटा गया है, जिसके अनुसार मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसमें तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और फाजिल्का में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां रात में भी तापमान उच्च रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana Weather update) में लू की चेतावनी जारी की है. इसके तहत राज्य के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. यह चेतावनी इस बात का संकेत है कि राज्य में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इस भीषण गर्मी के बीच गर्मी से कब राहत मिलेगी और बारिश कब होगी, आइए जानते है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *