Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में भीषण गर्मी जारी, तीन जिलों में येलो अलर्ट , जाने अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ रही है, जिससे लोग परेशान हैं. मौसम विभाग ने तूफान और बारिश की संभावना को ध्यान में…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ रही है, जिससे लोग परेशान हैं. मौसम विभाग ने तूफान और बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए आज येलो अलर्ट जारी किया है. कई स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. पंजाब का सबसे गर्म शहर बठिंडा रहा, जहां तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौजूदा समय में काफी अधिक माना जाता है.(Punjab haryana weather update)

मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है(punjab weather update)  जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य से अधिक रहेगा, लेकिन गर्मी में यह मामूली कमी आम जनता के लिए आरामदायक होगी.

अमृतसर में तापमान 17 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है. जालंधर में आज तापमान में मामूली गिरावट आएगी. लुधियाना में आज तापमान 16 से 34 डिग्री के बीच हो सकता है. (punjab weather update) पटियाला में तापमान 17 से 35 डिग्री के बीच हो सकता है. मोहाली में आज तापमान 19 से 35 डिग्री के बीच हो सकता है. मौसम विभाग ने भी लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एहतियात बरतने और घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में तेजी से मौसम में परिवर्तन हो रहा है. बुधवार को तापमान में तेजी से वृद्धि हुई. तेज धूप खिलने पर राजस्थान के साथ लगते हिसार जिले के बालसमंद क्षेत्र का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जोकि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *