Punjab Rainfall Today:
पंजाब के कई इलाकों में आज बारिश हो रही है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। ठंडी हवाएं चलने के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। मंगलवार को रूपनगर और पटियाला के कई क्षेत्रों में ओले गिरे हैं। वहीं जालंधर, लुधियाना और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। अमृतसर में कल रात से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। आज सुबह से शहर के कई इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन ठंड भी बढ़ गई है।
Punjab Weather Today: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट-
मौसम विभाग ने मंगलवार को संगरूर, पटियाला, मोहाली और श्री फतेहगढ़ साहिब और अमृतसर में ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, पूरे प्रदेश में दिनभर बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह से हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
https://www.youtube.com/live/KequGSmjHGw?si=zsJkOi8-SC8-88lI



