Mansa Accident: मानसा के पास गांव खियाला में दो गाड़ियों की टक्कर में एक महिला और एक 18 साल के युवक की मौत, दो घायल

Mansa Accident: पंजाब के मानसा जिले के गांव खियाला में दो गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला और एक युवक की…

Mansa Accident: मानसा के पास गांव खियाला में दो गाड़ियों की टक्कर में एक महिला और एक 18 साल के युवक की मौत, दो घायल

Mansa Accident:

पंजाब के मानसा जिले के गांव खियाला में दो गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को बाहर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जबकि बुजुर्ग का मानसा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक महिला और एक युवक की मौत-

हादसा गांव खियाला कलां में सड़क में हुआ है। दो गाड़ियों की टक्कर में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के गांव लथेरा रतिया के उपकार सिंह और उनकी पत्नी सुपिंदर कौर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मानसा आ रहे थे। सामने से आ रही एक और गाड़ी, जिसमें बलकार सिंह खियाला और अमनप्रीत सिंह धलेवन मौजूद थे। इस दौरान दोनों गाड़ीयां आपस में टकरा गई।

18 साल के बलकार सिंह की मौत-

सुपिंदर कौर की मौत हो गई, जबकि दूसरी गाड़ी में बैठे 18 साल के बलकार सिंह खियाला की भी मौत हो गई। बलकार सिंह के दोस्त अमनप्रीत सिंह धलेवन की हालत गंभीर होने के कारण उसे बाहर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जबकि उपकार सिंह का मानसा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Rainfall: पंजाब के कई इलाकों में आज बारिश और ओलावृष्टि से तापमाना में गिरावट, बारिश और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *