सनसनीखेज़ मामला: कोच ने कर डाली 12 साल के मासूम की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोनीपत जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कोच ने 12 साल के पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोनीपत जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कोच ने 12 साल के पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें, यह हत्या करीब 3 दिन पहले हुई है। वहीं घटना की जांच में जुटी पुलिस ने मामले में बड़े खुलासे किए हैं।


इस वजह से की कोच ने हत्या

पुलिस के अनुसार,12 साल के बच्चे के परिवार वालों ने कुश्ती के लिए मना कर दी। गुस्से में आकर कोच ने उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद कोच ने परिवार वालों को धमकी देते हुए कहा कि, अगर बालक को पहलवान नहीं बनाओगे तो तुम्हारे पास भी नहीं रहने दूंगा।

पुलिस ने हत्या मामले में आरोपी सोमप्रकाश नाम के कोच को गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी कोच को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *