Jammu-Kashmir News:  साल 2023 में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 72 आतंकियों को किया ढेर, देखें ग्राफ

Jammu-Kashmir News: पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं का ग्राफ कम हुआ है. दरअसल, इस दौरान सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने काफी सख्ती…

Jammu-Kashmir News: पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं का ग्राफ कम हुआ है. दरअसल, इस दौरान सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने काफी सख्ती दिखाई. बीते साल 2023 में सुरक्षाबलों ने जम्‍मू-कश्‍मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में 22 स्थानीय आतंकवादियों और 50 विदेशी आतंकवादियों सहित कुल 72 आतंकवादियों को मार गिराया है. इसकी जानकारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने दी है. 

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकियों को मार गिराने और निष्क्रिय करने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह से तैयार हैं. भारतीय सेना के साथ-साथ अन्य अर्धसैनिक बल और जेके पुलिस भी आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रहे  है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा दी गई जानकारी  मुताबिक पिछले साल 2023 में सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में 22 स्थानीय आतंकवादियों और 50 विदेशी आतंकवादियों सहित कुल 72 आतंकवादियों को मार गिराया था.

जम्मू-कश्मीर में 30 स्थानीय आतंकवादियों और 61 विदेशी आतंकवादियों सहित कुल 91 आतंकवादी सक्रिय हैं. हालांकि, 2022 में कुल 135 आतंकवादी सक्रिय थे, जिनमें 50 स्थानीय आतंकवादी और 85 विदेशी आतंकवादी शामिल थे। सक्रिय आतंकियों में ज्यादातर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं.

डीजीपी का कहना है कि ”जम्मू-कश्मीर में 2022 की तुलना में 2023 में आतंकवाद संबंधी अपराधों में 60 फीसदी की गिरावट आई है, जो 2023 में 125 से घटकर 46 रह गई है.” आतंक संबंधी घटनाओं की आवृत्ति में भी कमी दर्ज की गई. पिछले साल 2023 में एक बड़ी बात ये रही कि अलगाववादियों की ओर से कोई ‘हड़ताल’ नहीं बुलाई गई. आतंकवादियों द्वारा नागरिकों की हत्या में भी कमी आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *