ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बता दें कि सुरक्षाबलों पुलवामा में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद दक्षिण इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था जिसके बाद उन्होने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ सूत्रों का ये भी कहना है कि मारे गए दो आतंकियों में से एक आतंकी पाकिस्तानी स्नापीयर जैश ए मोहम्मद के मुखी आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर का भतीजा बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों का कहना है कि जैसे आतंकवादियों को पता चला कि वो सर्च ऑपरेशन कर रहे है तो उन पर एक घर में छिप कर गोलीबारी करनी शुरू कर दी।

