न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दिवाली की लोग इंतजार कर रहे हैं तो बॉलीवुड भी जोरदार धमाके के लिए तैयार बैठा है। इस बार दिवाली के अवसर पर आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और अजय देवगन की ‘गोलमाल अगेन’ फिल्म रिलीज होने को तैयार है। और दोनों खेमों ने फिल्म से काफी उम्मीद लगा रखी है। जबकि बॉक्स ऑफिस भी फेस्टिवल सीजन में मुनाफा कमाने को तैयार बैठा है। साल 2007 में भी दिवाली पर ‘तारे ज़मीं पर’ और ‘वेलकम’ फिल्म एकसाथ रिलीज हुई थी, लेकिन दर्शकों ने ‘तारे ज़मीं पर’ को ज्यादा पसंद किया था।
‘सीक्रेट सुपरस्टार’ एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसमें वो सिंगर बनने के सपने को पूरा करती दिखेगी। फिल्म में ‘दंगल’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी अभिनेत्री जायरा वसीम मुख्य किरदार में हैं। जबकि मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान भी खास किरदार निभाते दिखेंगे। दूसरी तरफ ‘गोलमाल अगेन’ में अजय देवगन के साथ, परिणीती चोपड़ा, तुषार कपूर, अरशद वारसी, तब्बू, संजय मिश्रा, श्रेयश तलपड़े एक्टिंग करते दिखेंगे। गोलमाल फ्रेंचाइजी की चौथी मूवी ‘गोलमाल अगेन’ हॉरर थीम पर बेस्ड है, लेकिन इसमें कॉमेडी भी रखा गया है।
